Online Fraud: किसी ने धोखे से निकाल लिए हैं आपके खाते से पैसे? तो तुरंत करें ये काम, 72 घंटे में वापस होगी रकम

 दुनिया जितनी तेजी से डिजिटलाइजेशन की ओर बढ़ रही है, उतनी ही तेजी से ऑनलाइन फ्रॉड के मामले भी बढ़ रहे हैं। सबसे ज्यादा बैंकिंग ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना महामारी के दौरान ज्यादातर काम ऑनलाइन होने लगे हैं। इसी दौरान ऑनलाइन ठगी भी तेजी से बढ़ी है। जालसाज लोगों के खाते की सारी जानकारी निकाल कर उनके अकाउंट से पैसे उड़ा ले रहे हैं। अगर आपके भी खाते से किसी ने आपकी जानकारी के बगैर पैसे निकाल लिए हैं, तो   घबराएं नहीं बल्कि समझदारी से काम लें। भारतीय रिजर्व बैंक ने इसका तरीका बताया है। रिजर्व बैंक का कहना है कि अगर आपके अकाउंट से कोई भी अनधिकृत लेन-देन होता है, तो उसके बाद भी आपका पूरा पैसा वापस मिल सकता है। बस इसके लिए सतर्कता जरूरी है। तुरंत धोखाधड़ी की शिकायत करके आप नुकसान से बच सकते हैं। आइए जानते हैं शिकायत करने का तरीका...

तुरंत करें शिकायत

जैसे ही आपको लगे कि आपके अकाउंट से पैसे निकाले गए हैं, तो तुरंत साइबर क्राइम को इसकी जानकारी दें। गलत ट्रांजेक्शन समय रहते ब्लॉक किया जा सकता है। लेकिन एक बात का ध्यान रहे कि अगर आपने गलती से खुद ओटीपी नंबर किसी के साथ शेयर किया है, तो निकाले गए रकम की जिम्मेदारी बैंक नहीं लेता है। इसके अलावा अगर एटीएम कार्ड हैक करके किसी ने पैसे निकाले हैं तो तुरंत पैसे वापस मिल सकते हैं।

72 घंटे में वापस मिलेंगे पैसे 

आपके खाते से आपकी जानकारी के बिना पैसे निकले हैं और आपकी कोई गलती नहीं है, तो शिकायत के बाद 72 घंटे में पैसे आपके अकाउंट में वापस आ जाते हैं।

पुलिस को दें जानकारी 

पैसे निकाले जाने की जनकारी बैंक को देने के साथ ही अपने एरिया की पुलिस को भी इस मामले की जानकारी दें। इसके अलावा आप अपने एरिया के साइबर सेल में इसकी शिकायत कर सकते हैं।

यहां भी कर सकते हैं शिकायत 

पोर्टल cybercrime.gov.in पर जाकर आप ऐसे ऑनलाइन फ्रॉड की जानकारी दे सकते हैं। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 155260 पर भी शिकायत की जा सकती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर फ्रॉड से बचना है तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, ICICI बैंक ने दी सलाह

ऐसे होता है Online Fraud, बचने का बस है एक तरीका