साइबर फ्रॉड से बचना है तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, ICICI बैंक ने दी सलाह
ICICI Bank Cyber Security Tips: ICICI बैंक ने अपने ग्राहकों को बताया है कि कैसे वे खुद को ऑनलाइन ठगी से बचा सकते हैं. ICICI Bank Cyber Security Tips: कोरोना काल में ज्यादातर लोग डिजिटल पेमेंट की तरफ बढ़ रहे हैं. ऐसे में ऑनलाइन ठगी और साइबर फ्रॉड (Cyber Frauds) के भी बढ़ने की संभावना है. इसलिए सभी प्रमुख बैंक अपने ग्राहकों को साइबर ठगी से बचान के लिए समय-समय पर सतर्क करती रहती है. इसी तरह ICICI बैंक भी अपने ग्राहकों को होने वाले साइबर फ्रॉड से बचाने के लिए कुछ जानकारियां शेयर की है, जिसे फॉलो करके आप भी खुद को इन साइबर फ्रॉड से बचा सकते हैं. आज के समय आपका मोबाइल फोन ही आपका चलता फिरता बैंक है. आपके फोन पर बैंक के सारे नोटिफिकेशन, OTP, सिक्योरिटी कोड आदि आते हैं. ऐसे में यदि कोई आपका मोबाइल सिम ही कॉपी कर ले, तो उसके पास आपकी सारी गोपनीय जानकारी होगी. सिम स्वैप (Sim SWAP) फ्रॉड में ठग आपके ही नंबर पर एक नया सिम इश्यू करा लेते हैं, जिसकी सहायता से ये आपके सारे OTP/सिक्योरिटी कोड को एक्सेस कर पाते हैं. साइबर ठग इसके लिए पहले आपके बैंक डिटेल्स और बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर ...